MFMB KHARIF 2025। हरियाणा में बाजरा,कपास आदि खरीफ फसलो का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर आवेदन शुरू।

HARYANA HariTimes क्या आपने भी बाजरा, कपास आदि KHARIF फसलो की बुवाई पूरी कर ली है? और आप अपनी फसल को हरियाणा में MSP पर बेचना चाहते है? अगर हाँ, तो आपका मेरी फसल मेरा ब्योरा (MFMB) पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करना आवश्यक है। बिना पंजीकरण के आप अपनी फसल को हरियाणा की मंडियों में MSP  पर  नहीं बेच पाएंगे। आज हम आपको मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण से जुड़ी हर जानकारी साँझा करेंगे, जैसे पंजीकरण कब, कहाँ और कैसे करवाना है। पंजीकरण के लिए किनकिनदस्तावेजोंकीजरूरतहोगी।


क्या है मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल?


मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जिसे हरियाणा सरकार ने किसानो को कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ देने के उद्देशय से किया है। इस पोर्टल पर किसान अपने ज़मीन में बोई गई फसल का विवरण देता है। जिसका प्रयोग सरकार किसानो के लिए सही नीतियों का गढ़न करने में करती है।


कौन कर सकता है पंजीकरण?


हर वो किसान जो हरियाणा प्रदेश की ज़मीन पर खेती कर रहा है। उस किसान का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य नहीं है। जो किसान हरियाणा की ज़मीन को ठेके, बटाई आदि पर लेके खेती करते है, वे किसान भी मेरी फसल मेरा ब्योरा (MFMB) पर पंजीकरण करवा सकते है।


कब तक करा सकते है पंजीकरण?


पंजीकरण 20 जून से शुरू हो गए,  किसान 31 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते है। इसके बाद पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा। किसानो को सलाह दी जाती है की वो अपने पंजीकरण के लिए आख़िरी तारीख़ का इंतजार ना करे। आख़िरी दिनों में वेबसाइट के ना चलने से, आपका पंजीकरण छूट सकता है।


पंजीकरण के लाभ 

  1. फसल को MSP  पर हरियाणा की मंडियों में बेचने के लिए पंजीकरण करना जरूरी है। बिना पंजीकरण के आपकी फसल को सरकार MSP  पर ख़रीद नहीं  करेगी। आप कम दामो पर फसल को बेचने पर मजबूर हो जायेगे, जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़  सकता है।
  2. हरियाणा सरकार की खेती से जुड़ी हर योजना और यंत्रों आदि की सब्सिडी के आवेदन के लिए मेरा फसल मेरा ब्योरा MFMB पर रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है।
  3. आने वाले समय में खाद का आवंटन भी सरकार मेरी फसल मेरा ब्योरा MFMB  पोर्टल के ज़रिए करने पर विचार कर रही है।
  4. प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर मुआवजे का लाभ।


जरूरी दस्तावेज व जानकारी   

  1. आधार कार्ड 
  2. फ़ैमिली id (हरियाणा के मूल निवासी के लिए अनिवार्य है
  3. बैंक खाता पासबुक 
  4. ज़मीन का खसरा व किल्ला नंबर 
  5. बीज की किस्म 
  6. बुवाई का समय
  7. अगर ज़मीन ठेके पर ली है तो मालिक का आधार या फ़ैमिली ID  में से कोई एक जरूरी होगी।


कैसे कर सकते है पंजीकरण 

  1. आप अपने नजदीकी CSC पर जाकर पंजीकरण करवा सकते है।
  2. आप स्वयं भी अपना पंजीकरण, MFMB  पोर्टल पर कर सकते है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

Leave a Comment